इसरो 30 जुलाई को नासा के साथ निसार सैटेलाइट लॉन्च करेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, निसार मिशन की कुल लागत करीब $1.5 बिलियन (लगभग ₹13,000 करोड़) है जिसमें से भारत करीब ₹788 करोड़ का योगदान दे रहा है। यह सैटेलाइट भूकंप, बाढ़ और भूस्खलन की पहले से पहचान करने में मदद करेगा और भारत को अंतरिक्ष विज्ञान में अधिक मज़बूत बनाएगा।