निहत्था 12 मिनट तक तेंदुए से लड़ता रहा हिमाचल का छात्र, मुक्का मारकर तोड़ा उसका जबड़ा
सोलन (हिमाचल प्रदेश) के अरकी में बीते सोमवार को दूध लेने जा रहे आईटीआई के प्रवेश शर्मा नामक छात्र पर तेंदुए ने हमला कर दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, छात्र निहत्था 10-12 मिनट तक तेंदुए से लड़ता रहा। बकौल छात्र, वह मुक्का मारकर तेंदुए का जबड़ा तोड़ने में सफल रहा और उसके गिरते ही लाठी से वारकर तेंदुए को मार डाला।