इन्फोसिस के अरबपति सह-संस्थापक नंदन नीलेकणी ने मंगलवार को ट्विटर पर अपने स्मार्टफोन की होम स्क्रीन की एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा, "वॉट्सऐप नहीं। कोई नोटिफिकेशन बैज नहीं। केवल ज़रूरी ऐप्स।" 'द आर्ट ऑफ बिटफुलनेस' नामक किताब के सह-लेखक नीलेकणी ने बताया कि वह अपने डिजिटल जीवन को कई डिवाइस का इस्तेमाल कर नियंत्रित करना पसंद करते हैं।