नई तस्वीर में किम जोंग-उन का वज़न और कम दिखा; अधिकारी बोले- वह देश के लिए कम खा रहें हैं

उत्तर कोरिया की सरकारी न्यूज़ एजेंसी द्वारा जारी शीर्ष नेता किम जोंग-उन की नई तस्वीर में उनका वज़न और कम दिख रहा है। इससे पहले वज़न घटने के बाद उनकी खराब सेहत की अफवाहें थीं। सरकारी मीडिया के मुताबिक, सरकारी अधिकारियों ने कहा है कि भोजन की भारी कमी के बीच किम 'देश की खातिर' कम खाना खा रहे हैं।