नई दिल्ली के पुराना किला में 20-22 नवंबर तक आयोजित पहला SCO सिविलाइज़ेशनल डायलॉग फोरम रविवार को संपन्न हुआ। इसमें 22 देशों के 116 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। 2 दिवसीय फोरम में साझा सांस्कृतिक विरासत, भाषा, साहित्य, पांडुलिपियों और धार्मिक परंपराओं पर चर्चा हुई। समापन पर सदस्य देशों के बीच सांस्कृतिक सहयोग बढ़ाने के लिए 'इंद्रप्रस्थ घोषणापत्र' तैयार किया गया।