नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की भगदड़ को उत्तर रेलवे ने बताया अफवाह, सरकार ने की घटना की पुष्टि

रेल मंत्रालय ने महाकुंभ के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भीड़ के चलते भगदड़ मचने की पुष्टि करते हुए बताया है, "फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है...और घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।" रेलवे के डीसीपी केपीएस मल्होत्रा के मुताबिक, घटना में 15 लोग घायल हुए हैं। इससे पहले सीपीआरओ उत्तर रेलवे ने इस खबर को अफवाह बताया था।