नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कैसे मची भगदड़ जिसमें 15 लोगों की हुई मौत?
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लैटफॉर्म नंबर-1 और 14 पर एस्केलेटर के पास भारी भीड़ के कारण भगदड़ मची जिससे 15 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि दो ट्रेनों के देरी से चलने से यात्रियों की भीड़ काफी अधिक हो गई और 10-15 मिनट के अंतराल में भारी भीड़ के कारण भगदड़ की स्थिति पैदा हुई।