नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात को मची भगदड़ के बाद की स्थिति का वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसमें सीढ़ियों पर काफी सामान बिखरा हुआ नज़र आ रहा है। वीडियो में कोई कह रहा है, "खड़े मत रहो, नीचे उतरो ना भाई।" वहीं, रेल मंत्रालय ने इस मामले में उच्च स्तर की जांच के आदेश दिए हैं।