नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ से ठीक पहले का वीडियो आया सामने, देखिए कैसा था 'मंजर'

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात को भगदड़ मचने से चंद मिनट पहले का वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। वीडियो में पैर रखने तक की जगह नहीं दिख रही है। प्लैटफॉर्म पर दुकान चलाने वाले एक चश्मदीद ने बताया कि मैं पिछले 26 वर्षों से यहां काम कर रहा हूं लेकिन आज तक स्टेशन पर इतनी भीड़ नहीं देखी।