नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ के बारे में अब तक क्या-क्या जानकारी सामने आई है?
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में अबतक 18 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और 12 से अधिक लोग घायल हैं। रेलवे ने मृतकों के परिजनों को ₹10 लाख का मुआवज़ा देने का एलान किया है और हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस हादसे की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।