एलएनजेपी अस्पताल ने बताया है कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में 3 बच्चों समेत 15 लोगों की मौत हुई है और 10 लोग घायल हुए हैं। दिल्ली के उप-राज्यपाल वीके सक्सेना और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोगों की मौत पर शोक जताया है। महाकुंभ के लिए भारी भीड़ के चलते भगदड़ की घटना हुई।