नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे राहुल गांधी, कुलियों से की मुलाकात
कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और वहां कुलियों से मुलाकात कर समस्याएं सुनीं। दीपेश मीना नामक कुली ने बताया, "हमें खुशी है कि राहुल गांधी हमसे मिलने आए...उन्होंने हमारी समस्याएं सुनीं और हमें उम्मीद है कि वह उनका समाधान करेंगे। राहुल गांधी यहां करीब 30-40 मिनट तक रुके और हमारी बातें सुनीं।"