नई दिल्ली स्टेशन पर बदली व्यवस्था, यात्रियों के लिए बना बड़ा होल्डिंग एरिया
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रिज़र्व टिकट यात्रियों के लिए बड़ा होल्डिंग एरिया बनाया गया है। दरअसल, पहले 6 अलग-अलग गेट की वजह से भ्रम होता था लेकिन अब सभी सुविधाएं एक जगह और लगेज जांच बाहर रखी गई है। त्योहार में 18,000 स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही। रोज़ाना 5 लाख जबकि त्योहारों पर करीब 8 लाख यात्री आते हैं।