नई दिल्ली स्टेशन पर भगदड़ के दौरान जेबकतरों की शर्मनाक करतूत, चश्मदीदों ने बताया दहला देने वाला हाल

एबीपी न्यूज़ ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया है कि जिस दौरान भगदड़ मच रही थी, उस समय जेब कतरे ब्लेड और चाकू का इस्तेमाल कर लोगों की जेब काट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कई लोगों को ब्लेड व चाकू से चोट भी लगी है और उसकी वजह से भगदड़ और मच गई।