नई दिल्ली स्टेशन पर भगदड़ के बाद सुरक्षा की गई कड़ी, फुटओवर ब्रिज पर खड़े होने पर लगी रोक

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात हुई भगदड़ के बाद स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। आरपीएफ के एक अधिकारी ने कहा है, "अब लोगों को बिना किसी वैध कारण के फुट ओवरब्रिज पर खड़े होने की इजाज़त नहीं दी जाएगी। हमने गश्त बढ़ा दी है और सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है।"