नई नौकरी में UAN न बताया तो फंसने का खतरा, ब्याज के नुकसान के साथ होंगी कई परेशानियां

नई नौकरी में यूएएन साझा न करने पर कर्मचारी को कई दिक्कतें हो सकती हैं। इससे पिछला ईपीएफ खाता निष्क्रिय हो सकता है, पीएफ योगदान में बाधा आ सकती है, पीएफ निकालने में देरी हो सकती है और बचत को ट्रैक करने में परेशानी होगी। यूएएन देने पर ईपीएफ अपने आप पुराने से नए खाते में ट्रांसफर हो जाता है।