मेरठ (यूपी) में करवाचौथ पर आयुषी नामक नवविवाहिता ने अपने मायके में ज़हर खा लिया और उपचार के दौरान अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। आयुषी की शादी करीब 11 माह पहले दिल्ली के एक युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि पति और क्लेश से परेशान होकर युवती ढाई माह से मायके में रह रही थी।