नई वेज सीलिंग के बाद अब मिलेगी ₹12,500 पेंशन! समझें पूरा गणित
EPFO ने एंप्लॉय पेंशन स्कीम के तहत सैलरी लिमिट ₹15,000 से बढ़ाकर ₹25,000 कर दी है। इससे पेंशनभोगियों को रिटायरमेंट के बाद ₹12,500/माह तक पेंशन मिल सकती है। बढ़ी हुई राशि का लाभ पाने के लिए कर्मचारी को 35-साल (33 साल नौकरी + 2 साल बोनस) की कुल पेंशनयोग्य सेवा और ₹25,000 औसत बेसिक वेतन की शर्त पूरी करनी होगी।