दिल्ली के उप-राज्यपाल वी.के. सक्सेना ने नई शराब नीति को लागू करने में हुई चूक को लेकर पूर्व आबकारी आयुक्त आरव गोपी कृष्ण, तत्कालीन उप-आबकारी आयुक्त आनंद कुमार तिवारी सहित 11 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उप-राज्यपाल सक्सेना ने सतर्कता निदेशालय (डीओवी) की ओर से दायर एक जांच रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की है।