नई सीटें जोड़ने के लिए एनईईटी पीजी की काउंसलिंग टली, 1 सितंबर से नहीं होगी शुरू
स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय के तहत आने वाली चिकित्सा परामर्श समिति (एमसीसी) ने सोमवार को कहा कि एनईईटी पीजी 2022 की काउंसलिंग को टाल दिया गया है। हालांकि, नई तारीखों की घोषणा फिलहाल नहीं की गई है। एमसीसी ने कहा कि नई सीटें जोड़ने के लिए इसे टाला गया है। गौरतलब है, यह काउंसलिंग 1 सितंबर से शुरू होने वाली थी।