नए Aadhaar App के डाउनलोड का आंकड़ा 4 करोड़ के पार, ऐप में मिलेंगे ये 6 बड़े फीचर्स
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के मुताबिक, नए आधार ऐप के डाउनलोड 4-करोड़ के पार पहुंच गए हैं। इसमें फेस आईडी से आधार ऑथेंटिकेशन, बायोमेट्रिक लॉक-अनलॉक, क्यूआर कोड से आधार डिटेल्स शेयर और ई-आधार डाउनलोड करने की सुविधा मिलती है। इसके अलावा यूज़र्स मोबाइल नंबर/पता/ईमेल अपडेट कर सकते हैं और एक डिवाइस पर 5 आधार प्रोफाइल मैनेज कर सकते हैं।