आरबीआई के नए गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को बताया कि मौद्रिक नीति समिति ने रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट्स की कटौती करके इसे 6.25% करने का फैसला किया है। आरबीआई ने आखिरी बार मई 2020 में रेपो रेट में कटौती की थी और अब लोन सस्ते हो सकते हैं। फरवरी 2023 से रेपो रेट 6.50% पर अपरिवर्तित था।