नए इनवेस्टर को कितना पैसा इक्विटी और कितना डेट में करना चाहिए इनवेस्ट?
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अमूमन इनवेस्टर का 50% निवेश इक्विटी और 50% फिक्स्ड इनकम इंस्ट्रूमेंट्स में होना चाहिए। एक्सपर्ट्स के अनुसार, कम उम्र और लंबी निवेश अवधि वाले नए इनवेस्टर्स 60:40 का रेशियो अपना सकते हैं जिसमें 60% निवेश इक्विटी और 40% फिक्स्ड इनकम में हो। इससे बेहतर रिटर्न की संभावना रहती है और जोखिम भी कंट्रोल में रहता है।