उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद चुनाव आयोग ने कहा है कि उप-राष्ट्रपति चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और तैयारियां पूरी कर चुनाव कार्यक्रम का एलान किया जाएगा। बकौल आयोग, चुनाव के एलान से पहले लोकसभा व राज्यसभा सदस्यों का निर्वाचन मंडल तैयार किया जाएगा और रिटर्निंग अधिकारी व असिस्टेंट रिटर्निंग अधिकारी तय किए जाएंगे।