नए आयकर पोर्टल की गड़बड़ियों को ठीक करने के लिए सरकार द्वारा निर्धारित 15 सितंबर की समय-सीमा खत्म होने के बावजूद इन्फोसिस द्वारा विकसित पोर्टल पर गड़बड़ियां बरकरार हैं। विशेषज्ञों व करदाताओं ने रिटर्न फाइल करते समय बैंकों द्वारा प्री-वैलिडेशन में देरी, डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट प्राप्त करने में परेशानी, रिफंड अनुरोध फेल होने और ई-वेरिफिकेशन में एरर जैसी समस्याएं बताईं।