नए प्रधानमंत्री कार्यालय में PM मोदी के पहले दिन का वीडियो हुआ जारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुक्रवार को 'सेवा तीर्थ' का उद्धाटन करने के बाद नए प्रधानमंत्री कार्यालय में उनका पहले दिन का वीडियो सामने आया है। वीडियो में प्रधानमंत्री, सेवा तीर्थ परिसर में भगवान गणेश की पूजा करते नज़र आ रहे हैं। इसके बाद उन्होंने नए कार्यालय से कार्यभार संभाला और महत्वपूर्ण निर्णयों से जुड़ी फाइलों पर हस्ताक्षर किए।