inshorts

नए पोर्टल पर करीब 6.17 करोड़ आईटी रिटर्न और 19 लाख ऑडिट रिपोर्ट हुईं दाखिल: सीबीडीटी

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने कहा है कि नए ई-फाइलिंग पोर्टल पर लगभग 6.17 करोड़ आयकर रिटर्न और 19-लाख टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दर्ज की गईं हैं। 6-फरवरी तक दाखिल 6.17 करोड़ रिटर्न में 48% (2.97 करोड़) आईटीआर-1 हैं, जबकि 27% (1.65 करोड़) आईटीआर-4, 13% (81.6 लाख) आईटीआर-3 हैं। वहीं, 9% आईटीआर-2 (56-लाख) और 10.9 लाख आईटीआर-5 दाखिल किया गया।