नए बॉयफ्रेंड के लिए उत्तराखंड में लड़की ने पहले प्रेमी को घर बुलाकर सांप से डसवाया, हुई मौत

हल्द्वानी (उत्तराखंड) में माही नामक लड़की ने अपने दूसरे प्रेमी के लिए अंकित चौहान नाम के पहले प्रेमी की कथित तौर पर हत्या करवा दी। बकौल रिपोर्ट्स, अंकित ने माही को नए बॉयफ्रेंड से मिलने के लिए मना किया था जिसके बाद उसने अंकित को घर बुलाकर शराब पिलाई और फिर एक सपेरे की मदद से उसे सांप से कटवाया।