महाकुंभ में वायरल हुईं मोनालिसा हाल ही में केरल के एक इवेंट में पहुंचीं जहां वह नए लुक में नज़र आईं जहां उन्होंने डांस भी किया। बकौल रिपोर्ट्स, वह महंगी कार में सवार होकर इवेंट में पहुंचीं जहां फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा भी मौजूद थे। उन्होंने एक ज्वेलरी शोरूम का उद्घाटन भी किया जहां वह हीरे का हार पहने दिखीं।