नए लेबर कोड देशभर में हुए लागू, कर्मचारियों की सेहत को लेकर क्या मिलेगी सुविधा?
देश की श्रम व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए सरकार ने चार नए लेबर कोड पूरी तरह लागू कर दिए हैं। नए नियमों के अनुसार, 40-साल से ऊपर के सभी योग्य कर्मचारियों का ESIC अस्पतालों और उनके नेटवर्क के माध्यम से हर साल फ्री चेकअप होगा। इसके अलावा, महिलाएं सेफ्टी नॉर्म्स के साथ सभी शिफ्ट में काम कर सकेंगी।