inshorts

नौकरी छोड़ने के बाद ग्रेच्युटी के पैसे देने में कंपनी आना-कानी करें तो क्या करें?

नौकरी छोड़ने या रिटायरमेंट के बाद पात्र कर्मचारियों को ग्रेच्युटी पाने का कानूनी अधिकार है। सामान्य कर्मचारियों के लिए 5-साल की लगातार सेवा ज़रूरी है जबकि फिक्स्ड-टर्म कर्मचारियों को एक साल बाद ग्रेच्युटी मिल सकती है। कंपनी भुगतान में आना-कानी करे तो पहले HR को लिखित शिकायत करें। समाधान नहीं मिलने पर संबंधित लेबर अथॉरिटी में शिकायत कर सकते हैं।