नए लेबर कोड से IT कंपनियों के मार्जिन पर दबाव, सीनियर लेवल पर कम वेतन वृद्धि की उम्मीद: जेफरीज

जेफरीज़ के मुताबिक, नए लेबर कोड लागू होने से आईटी कंपनियों के मार्जिन पर दबाव बढ़ सकता है और खासतौर पर सीनियर लेवल पर वेतन वृद्धि कम रह सकती है। ब्रोकरेज का कहना है कि वेतन को CTC का कम-से-कम 50% करने और पीएफ-ग्रेच्युटी जैसी देनदारियों से कंपनियों की एम्प्लॉय लागत बढ़ेगी जिसका असर तिमाही नतीजों में दिख सकता है।