नए लेबर कोड के तहत महिला कर्मचारियों को पुरुष कर्मचारियों के समान वेतन मिलेगा। इसके तहत महिलाओं को नाइट शिफ्ट में व सभी तरह के काम करने की इजाज़त है लेकिन इसके लिए उनकी सहमति ज़रूरी होगी। साथ ही महिला कर्मचारियों के परिवार परिभाषा में सास-ससुर को जोड़ने का प्रावधान, डिपेंडेंट कवरेज को बढ़ाना और इनक्लूसिविटी पक्का करना शामिल है।