4 नए लेबर कोड्स के तहत अब जिन कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या 299 या उससे कम है वे सरकार की अनुमति के बिना छंटनी कर सकेंगी। इसके लिए सीमा को 100 से बढ़ाकर 300 किया गया है और राज्य अपने मुताबिक सीमा को और बढ़ा सकेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए लेबर कोड्स को बड़ा श्रमिक सुधार बताया है।