नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने NTA अधिकारियों को अपने आवास पर किया तलब: रिपोर्ट
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय का पदभार संभालने वाले केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार शाम को अपने आवास पर NTA अधिकारियों की बैठक बुलाई है। यह कदम NEET में कथित अनियमितताओं को लेकर हुए विरोध प्रदर्शनों के बीच NTA के 47 अधिकारियों को हटाए जाने के बाद उठाया गया है।