inshorts

नए शिखर पर पहुंची चांदी; जानें लगातार क्यों बढ़ रहा है भाव

चांदी की कीमत सोमवार को ₹7,000 बढ़कर ₹1.5 लाख प्रति किलोग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची। इस तेज़ी का मुख्य कारण भू-राजनीतिक तनाव और आर्थिक अनिश्चितता है। वहीं, चांदी का सुरक्षित निवेश के साथ बड़े पैमाने पर औद्योगिक इस्तेमाल भी होता है। एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि चांदी के भाव में 5%-19% तक का और उछाल आ सकता है।