नए साल पर मोहब्बत का दीदार करने पहुंचे हज़ारों पर्यटक, ताजमहल के बाहर लगी लंबी कतारें
नए साल पर आगरा (उत्तर प्रदेश) के पहले दिन गुरुवार को मौसम खराब होने पर भी पर्यटकों में ताजमहल के दीदार की दीवानगी देखने को मिली। दिनभर में टिकट लेकर 42 हजार 363 पर्यटकों ने ताजमहल देखा और इसमें नि:शुल्क प्रवेश पाने वाले 15 वर्ष तक के बच्चों काे जोड़ लें तो दिनभर में 65 हज़ार से अधिक पर्यटक आए।