बाज़ार विशेषज्ञों के अनुसार, अंतर्राष्ट्रीय बाज़ारों में मज़बूती के चलते शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में सोने की कीमतें ₹1,100 बढ़कर ₹1,39,440/10 ग्राम हो गईं। वहीं, चांदी की कीमतों में ₹4,000 की बढ़ोतरी हुई और यह ₹2,41,400/किलोग्राम पर पहुंच गई। गौरतलब है, पिछले साल सोने की कीमत में ₹58,310/10 ग्राम की वृद्धि हुई जबकि चांदी ₹1,48,500/किलोग्राम चढ़ा।