भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने किसानों के लिए बिना गारंटी कर्ज़ लेने की सीमा को ₹1.6 लाख से बढ़ाकर ₹2 लाख कर दिया है। रिज़र्व बैंक ने शनिवार को इसकी घोषणा की और लोन की बढ़ी हुई सीमा 1 जनवरी 2025 से लागू होगी। कृषि मंत्रालय के अनुसार, इससे 86% से अधिक छोटे और सीमांत भूमिधारक किसानों को लाभ होगा।