inshorts

नए साल से पहले दिल्ली पुलिस का बड़ा ऐक्शन; 285 गिरफ्तार, भारी मात्रा में कैश व हथियार बरामद

दिल्‍ली पुलिस ने नए साल से राष्ट्रीय राजधानी में 'ऑपरेशन आघात 3.0' शुरू किया है और रात भर छापेमारी कर 285 लोगों को अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया। पुलिस ने इस दौरान 1000 से अधिक लोगों को पूछताछ के लिए पकड़ा और इस ऑपरेशन के तहत भारी मात्रा में हथियार, ड्रग्स और कैश बरामद किया है।