नए साल से पहले सैनी सरकार का बड़ा फैसला, अजय सिंघल बने हरियाणा के नए DGP

हरियाणा में नए साल से पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। आईपीएस अजय सिंघल को राज्य का नया डीजीपी बनाया गया है। वह 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में विजिलेंस और ऐंटी करप्शन ब्यूरो हरियाणा में डीजीपी हैं। गौरतलब है, कार्यवाहक डीजीपी ओपी सिंह 31 दिसंबर को रिटायर हो रहे हैं।

Load More