राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने जल्द शुरू होने वाले सेशन के लिए कक्षा 9वीं से 12वीं तक की सभी किताबों की कीमतों को 20% तक कम करने की घोषणा की है। एनसीईआरटी के निदेशक दिनेश प्रसाद के अनुसार ऐसा पहली बार है कि एनसीईआरटी की किताबों में इतनी छूट दी गई है।