नए साल की पूर्व संध्या पर गुवाहाटी में सड़कों पर गश्त करते दिखे असम के सीएम, शेयर की तस्वीरें

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सर्मा नए साल की पूर्व संध्या पर गुवाहाटी में सड़कों पर गश्त करते देखे गए ताकि राज्य में शराब पीकर गाड़ी न चलाई जाए। सर्मा ने इसकी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "रात भर गुवाहाटी की सड़कों पर रहा...31 दिसंबर को ऐक्सीडेंट-फ्री नाइट बनाने की हमारी अपील को मिली ज़बरदस्त प्रतिक्रिया देखकर बहुत खुश हूं।"