नए साल पर कोविड-19 नियमों के उल्लंघन के लिए दिल्ली में ₹99 लाख जुर्माना वसूला गया
दिल्ली सरकार ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में 'येलो अलर्ट' के बावजूद कोविड-19 प्रोटोकॉल के उल्लंघन के लिए 2022 के पहले दिन कुल ₹99.34 लाख जुर्माना वसूला गया और 66 एफआईआर दर्ज की गई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, सार्वजनिक रूप से मास्क नहीं पहनने के लिए उत्तर, पूर्व और मध्य दिल्ली में सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए।