नए स्कैम में लोगों को वॉट्सऐप पर अंतर्राष्ट्रीय नंबरों से आ रहे कॉल और मेसेज

एक नए स्कैम में लोगों को अज्ञात अंतर्राष्ट्रीय फोन नंबरों से वॉट्सऐप पर कॉल और मेसेज आ रहे हैं। अधिकांश मामलों में सेंडर खुद को कंपनी का एचआर बताते हैं और यूट्यूब वीडियो जैसे पार्ट-टाइम काम ऑफर करते हैं। ज़्यादातर कॉल +84 (वियतनाम के कोड), +62 (इंडोनेशिया) और +223 (माली) से शुरू होने वाले नंबरों से किए जा रहे हैं।