दिल्ली में इंडिया गेट के पास ऐंटी पॉल्यूशन प्रोटेस्ट में चिली स्प्रे के बाद अचानक कुख्यात माओवादी कमांडर माडवी हिडमा के समर्थन में नारे लगने लगे जिसका वीडियो सामने आया है। पुलिस ने मामले में 15 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है। लंबे समय से वॉन्टेड माडवी हिडमा को सुरक्षाबलों ने आंध्र प्रदेश में मार गिराया है।