नकदी संकट में फंसे पाकिस्तान को एडीबी से मिला $659 मिलियन का कर्ज़
नकदी संकट में फंसे पाकिस्तान को एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) से एक पैकेज के तौर पर कुल $658.8 मिलियन का कर्ज़ मिला है। इसमें से बेहतर तरीके से घरेलू संसाधन जुटाने के लिए $300 मिलियन, बाढ़ से क्षतिग्रस्त स्कूलों के पुनर्वास के लिए $275 मिलियन और कृषि उत्पादकता को बढ़ावा देने के लिए $80 मिलियन का कर्ज़ दिया गया है।