नकली गिफ्ट डीड से सावधान! गुरुग्राम में NRI से हुआ ₹10.7 करोड़ का फर्ज़ीवाड़ा
गुरुग्राम में फर्ज़ी गिफ्ट डीड के ज़रिए एक एनआरआई की ज़मीन को ₹10.7 करोड़ में बेचने का मामला सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, 1982 से अमेरिका में रह रहे एनआरआई को एक प्रॉपर्टी डीलर ने इसकी जानकारी दी जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिफ्ट डीड से संपत्ति को बिना पैसों के लेन-देन के ट्रांसफर किया जा सकता है।