नकली पगड़ी पहनकर ट्रेन में चोरी करते शख्स को यात्रियों ने सीट से बांधा, वीडियो आया सामने

ऋषिकेश-कटरा हेमकुंट एक्सप्रेस में नकली पगड़ी पहने चोरी करते एक शख्स को यात्रियों ने पकड़कर सीट से बांध दिया जिसका वीडियो सामने आया है। चोर को पकड़ने वाले यात्री ने वीडियो में कहा कि आरोपी ने फोन चुराए हैं व गुरु साहिब का नाम बदनाम किया है। गौरतलब है, पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर लिया है।