नकली बेबी बंप में कंप्यूटर चिप्स और आईफोन छिपाकर तस्करी कर रही महिला चीन में गिरफ्तार

चीन में कस्टम अधिकारियों ने प्रोस्थेटिक बेबी बंप में 202 प्रोसेसर और 9 आईफोन छिपाकर उनकी तस्करी करने की कोशिश करने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के अनुसार, उन्हें तब शक हुआ जब महिला ने 5-6 महीने की गर्भवती होने का दावा किया जबकि उसे देखकर लग रहा था कि वह तीसरी तिमाही में थी।